सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी! जानिये, कौन है वो आरोपी

मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पंजाब पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने देहरादून से एक आरोपित को गिरफ्तार किया था।

79

पंजाब पुलिस ने लोकगायक सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने एक आरोपित को 31 मई की देर शाम मानसा की कोर्ट ने पांच दिन के लिए रिमांड पर सौंप दिया है।

मूसेवाला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पंजाब पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। पंजाब पुलिस की एसटीएफ ने देहरादून से मनप्रीत सिंह नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। मनप्रीत सिंह को लेकर पंजाब पुलिस 31 मई को मानसा पहुंची।

मिले कई अहम सुराग
जानकारी के अनुसार पुलिस को मनप्रीत से कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने आरोपित को देर शाम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आराेपित को पांच दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद पुलिस टीम आरोपित को लेकर देर रात राजस्थान के लिए रवाना हो गई है। मनप्रीत की गिरफ्तारी के बाद जल्द ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। इस मामले में पंजाब, दिल्ली के साथ ही उत्तराखंड पुलिस भी युद्ध स्तर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.