राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक के कार्यालय पर फायरिंग!

पिंपरी चिंचवड के विधायक के कार्यालय पर एक शख्स ने गोलीबारी की है।

118

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अण्णा बनसोडे पर गोलीबारी हुई है। घटना चिंचवड स्टेशन के पास घटित हुई है। इस घटना में विधायक को कोई क्षति नहीं पहुंची है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

चिंचवड स्टेशन के पास ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक अण्णा बनसोडे का कार्यालय है। जहां दोपहर ढाई बजे के लगभग एक शख्स ने दो राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है। आरोपी शख्स का नाम तानाजी पवार बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार अरोपी के पास से पुलिस ने हथियार भी जब्त किया है।

इस मराठी में पढ़ें – आमदार अण्णा बनसोडेंवर भरदिवसा गोळीबार!

ये भी पढ़ें – पुणेः कोरोना के बाद अब म्यूकोरमाइकोसिस का खतरा! जानिये क्या कहते हैं डॉक्टर्स

इस घटना के विषय में पुलिस उपायुक्त मंचक इप्पर ने बताया कि,

चिचंवड स्टेशन के पास विधायक अण्णा बनसोडे का कार्यालय है। उस परिसर में एन्थोनी ग्रुप के व्यक्ति ने दोपहर ढाई बजे के लगभग पिस्तौल से गोलियां चलाई हैं। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने इस घटना के पीछे क्या कारण है उसके विषय में कोई जानकारी नहीं दी है। विधायक अण्णा बनसोड़े ने भी मीडिया को जानकारी दी है।

आरोपी ऑफिस के बाहर आया और उसने फायरिंग की, उसके साथ एक साथी और था। उसके पास भी पिस्तौल थी। मेरा ठेकेदारी से कोई संबंध नहीं है, लेकिन फिर भी मुझ पर फायरिंग हुई है। मैं नगरपालिका में अधिक ध्यान नहीं देता, पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से मेरी बात हुई है, प्रकरण की जांच चल रही है।
अण्णा बनसोडे, विधायक पिंपरी-चिंचवड

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.