मैक्सिकोः फायरिंग में चार महिलाओं सहित नौ की मौत, पहले भी हो चुका है ऐसा

मैक्सिको गुआनाजुआतो राज्य के अपासियो एल ऑल्टो शहर में एक बार में 10 नवंबर की रात नौ बजे के आसपास अचानक हथियारों से लैस कुछ लोग आए और बार में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

117

मैक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य के एक बार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत का वातावरण बन गया। फायरिंग में चार महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मैक्सिको गुआनाजुआतो राज्य के अपासियो एल ऑल्टो शहर में एक बार में 10 नवंबर की रात नौ बजे के आसपास अचानक हथियारों से लैस कुछ लोग आए और बार में मौजूद लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होने से बार व उसके आसपास भगदड़ का माहौल बन गया और लोगों में चीख-पुकार मच गयी। कुछ देर फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए। इसके बाद पुलिस व बचाव दल ने फायरिंग के शिकार लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल
अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पांच पुरुष और चार महिलाएं मारे गए। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं घायल हुई हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर दो पोस्टर भी मिले हैं जो एक आपराधिक समूह की ओर इशारा करते हैं।

पहले भी हो चुका है ऐसा
बता दें कि गुआनाजुआतो एक औद्योगिक केंद्र है। यहां पिछले महीने इरापुआटो शहर में इसी तरह की एक गोलीबारी की घटना में एक बार में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सितंबर में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.