अमेरिका में फिर फायरिंग, तीन लोगों की मौत, सात घायल

इंडियाना में एक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। बताया गया कि अचानक हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

180

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात घायल हो हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 4 जुलाई को भी शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी।

गैरी पुलिस ने बताया कि इंडियाना में एक हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई है। बताया गया कि अचानक हमलावरों ने लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में 10 लोगों को गोली लगी है। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है और सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले भी हुई थी गोलीबारी
-इससे पहले 4 जुलाई को भी अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड के बाद लोगों पर फायरिंग हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई घटना में ने छह लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी।

-इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में चार लोग घायल भी हुए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.