दोनेत्स्क में गोलीबारी, पांच की मौत, 20 घायल

रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से युद्ध जारी है। इस कारण पूरी विश्व प्रभावित हुआ है।

91

यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बीच रूसी समर्थित दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के दोनेत्स्क शहर में 18 जून को हुई गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में 20 अन्य लोगों घायल होने की भी सूचना है। डोनबास में युद्धविराम व्यवस्था नियंत्रण और समन्वय के संयुक्त केंद्र ने 19 जून को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – बाइडेन का बाबा हो गया

यूक्रेन और रूस की सेना आमने-सामने
दोनेत्स्क रिपब्लिक मिशन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा- ’18 जून, 2022 को यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हमलों में पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 25 (पांच मृत और 20 घायल) है।’ इससे पहले कहा गया था कि गोलीबारी में घायलों की संख्या 15 है। उल्लेखनीय है कि 24 फरवरी से यूक्रेन और रूस की सेना आमने-सामने है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच काफी लंबे समय से युद्ध जारी है। इस कारण पूरी विश्व प्रभावित हुआ है। तेल की कीमतों में लगातारा वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद लगता नहीं है कि यह युद्ध जल्द खत्म होगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.