अमेरिका में फिर गोलीबारी, चली गई इतने लोगों की जान

बंदूक से लैस व्यक्ति ने वॉलमार्ट स्टोर में लोगों पर जमकर गोलियां बरसाईं। पुलिस ने निर्दोष लोगों की जान लेने वाले इस व्यक्ति को मार गिराया है।

140

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। वर्जीनिया प्रांत के चेसापीक में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है। दिल दहला देने वाली यह वारदात वॉलमार्ट स्टोर में हुई। यहां एक बंदूकधारी ने स्टोर में लोगों पर जमकर गोलियां बरसाईं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने निर्दोष लोगों की जान लेने वाले व्यक्ति को मार गिराया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से दिल दहला देने वाली घटना, इतने लोगों की कर दी गई हत्या

निर्दोष लोगों पर गोली बरसाने वाला मारा गया
वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस ने कहा है कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल मारे गए हत्यारे की पहचान नहीं हो सकी है। इससे पहले 20 नवंबर की रात को कोलोराडो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी, वहां 18 लोग घायल हो गए थे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोलोराडो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी पर दुख जताया था। बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.