वित्त मंत्रालय में जासूसी! संविदा कर्मचारी गिरफ्तार

सुमित वित्त मंत्रालय में संविदा कर्मचारी है। उस पर पैसे के बदले मंत्रालय की गोपनीय जानकारी दूसरे देशों को उपलब्ध कराने का आरोप है।

166

वित्त मंत्रालय के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सुमित नाम का यह कर्मचारी पैसे के बदले देश के वित्त मंत्रालय की गोपनीय जानकारियां दूसरे देशों को उपलब्ध करा रहा था। दिल्ली पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के बदले दे रहा था गोपनीय जानकारी
सुमित वित्त मंत्रालय में संविदा कर्मचारी है। वह वित्त मंत्रालय में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। उस पर पैसे के बदले मंत्रालय की गोपनीय जानकारी दूसरे देशों को उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने सुमित के पास से एक फोन जब्त किया है। पुलिस ने कहा कि वह उस फोन के जरिए जासूसी कर रहा था। सुमित के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर बड़ा हादसा, ओवरहेड तार के संपर्क में आए सेना के कई जवान

बजट से जुड़ा डेटा लीक?
यह गिरफ्तारी बजट से पहले की गई है, इसलिए जासूसी का संदेह जताया जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। अगर बजट से जुड़े आंकड़े लीक होते हैं तो इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.