अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर 350 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का शक!

बॉलीवुड हस्तियों के ठिकानों पर छापेमारी में इनकम टैक्स विभाग ने 350 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी होने का शक जताया है।

92

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ ही बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियों के मुंबई और पुणे के 28 ठिकानों पर की गई छापेमारी में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुासर इस छापेमारी में विभाग ने 350 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी होने का शक जताया है। इस मामले में अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के साथ ही कुछ अन्य हस्तियों पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

3 मार्च को शुरू की गई ये छापेमारी 4 मार्च को भी जारी रही। मुंबई के साथ ही पुणे के कुल 28 ठिकानों पर छापेमारी के साथ ही जांच-पड़ताल की गई। इस छापेमारी मे आईटी डिपार्टमेंट ने 350 करोड़ रुपए की कर चोरी की शंका जाहिर की है। इसके साथ ही तापसी पन्नू के पास से 5 करोड़ रुपए की रसीद बरामद की गई है। इसमें बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किए जाने का शक जताया है।

कई मामले उजागर होने की उम्मीद
छापेमारी में टैलेंट कंपनी फैंटम और क्वान द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करने का खुलासा हुआ है। इस मामले में कई वाट्सऐप, ईमेल, हार्ड डिस्क आदि का भी खुलासा हुआ है। इसके साथ ही सात लॉकर्स की भी जानकारी मिली है। इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को जांच-पड़ताल मे और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है।

अनुराग कश्यप से जुड़े विवाद 

  •  जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से ही फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ काफी सक्रिय रहे हैं।
  • मीटू मुहिम के समय अभिनतेत्री पायल घोष ने कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
  • उसके बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
  • कंगना के केंद्र सरकार के समर्थन में ट्वीट पर अनुराग कश्यप कई बार उसके विरोध में ट्वीट कर चुके हैं।

तापसी पन्नू और कंगना के बीच विवाद
कंगना द्वारा पायल घोष मामले में अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग करने पर तापसी पन्नू ने कश्यप का पक्ष लिया था। इसके साथ ही तापसी पन्नू और कंगना के बीच पहले से ही ट्विटर वॉर छिड़ा रहता है। साथ ही तापसी पन्नू खुद अनुराग कश्यप के साथ रिलेशनशिप की बात स्वीकार चुकी हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.