गाजियाबाद में भीषण दुर्घटना! फ्लाईओवर से बस गिरी, 1 की मौत, 9 घायल

गाजियाबाद में 13 अक्टूबर की रात बड़ी दुर्घटना घटी है। लाल कुआं की ओर से गाजियाबाद आ रही यात्री बस भाटिया मोड़ पर फ्लाईओवर के नीचे गिर गई।

106

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 13 अक्टूबर की रात बड़ी दुर्घटना घटी है। लाल कुआं की ओर से गाजियाबाद आ रही यात्री बस भाटिया मोड़ पर फ्लाईओवर के नीचे गिर गई। हादसे के समय फ्लाईओवर के नीचे बाजार लगा हुआ था। इस वजह से बाजार में मौजूद दर्जनों लोग बस के नीचे दब गए हैं।

सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि 1 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि 9 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ऐसे हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस गलत दिशा से आ रही थी। फ्लाईओवर पर बाइक को टक्कर मारने के बाद उसका संतुलन बिगड़ गया। वह रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बाजार में गिर गई। घटनास्थल पर जिलाधिकारी और एएसपी पहुंच गए हैं। योगी सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे में मरने वालों के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.