इतने हथियार! विधान सभा चुनावों को रक्तरंजित करने का षड्यंत्र तो नहीं

उत्तर प्रदेश में शांतिप्रद चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रखा है।

93

उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों की सरगर्मी है। इस बीच पुलिस की तत्परता से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में असलहों की संख्या देखते हुए प्रश्न खड़ा होने लगा है कि क्या विधान सभा चुनावों को रक्तरंजित करने का प्रयास था?

फतेहपुर पुलिस के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के पनई ईनायतपुर गांव के मोड़ पर स्थित खण्डहर व कब्रिस्तान के बीच एक अवैध असलहे की फैक्ट्री संचालित की जाने की सूचना मिली थी। मुखबिर से इसकी मिली सटीक जानकारी पर पुलिस को अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ने में कामयाबी मिली है।

ये भी पढ़ें – आईपीएल की नीलामी के लिए देश विदेश से पंजीकरण… इन खिलाड़ियों के नाम नहीं लगेगी बोली

असलहा बनाते गिरफ्तारी
इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज तड़के मुखबिर की सूचना पर असलहा फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की गयी है। मौके पर से अवैध असलहे बनाते दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र स्व. दिनेश पटेल व अवनीश पाल पुत्र सुखराम पाल निवासी ग्राम पनई ईनायतपुर, थाना मलवां जनपद फतेहपुर निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं 26 निर्मित अवैध असलहा, 05 अर्धनिर्मित असलहा, जिन्दा व खोखा कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.