फतेहपुरः अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपियों से बरामद किए गए ‘इतने’ हथियार

उप्र में पुलिस ने फतेहपुर पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

फतेहपुर जिले में 3 फरवरी को पुलिस ने एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से निर्मित 16 असलहे, अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद हुए हैं। दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।

थाना मलवां के ग्राम पनई इनायतपुर के मजरा दुर्जा का पुरवा निवासी अनन्तराम के घर की छत पर चोरी-छिपे संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का मलवां थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर पकड़ा गया। शस्त्र बनाते संतोष विश्वकर्मा(60) पुत्र स्व. जागेश्वर निवासी उमरगहना थाना मलवां जनपद फतेहपुर व अनन्त राम यादव(45) पुत्र स्व. राम रतन यादव निवासी ग्राम दुर्जा का पुरवा मजरे पनई इनायतपुर थाना मलवां जनपद फतेहपुर को कुल निर्मित व अर्धनिर्मित 16 तमंचा, खोखा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संतोष विश्वकर्मा पेशेवर अपराधी
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मलवां थाना पुलिस व स्वाट प्रथम की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय अवैध शस्त्र बनाने व बेंचने के फैक्ट्री से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। संतोष विश्वकर्मा पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें दर्ज हैं। उनके कब्जे से कुल 16 तमंचे जिसमें 12 अदद 315 बोर व 04 अदद 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here