पति ने इसलिए पत्नी को मार दी गोली!

पीड़िता सोनू ने करीब चार साल पहले अपने स्वजन की मर्जी के खिलाफ सचिन से प्रेम विवाह किया था। इस वजह से उसके स्वजन उससे मिलते नहीं थे।

78

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या विहार पार्ट तीन में पत्नी को गोली मारने वाला आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। महिला के बयान पर पुलिस ने जानलेवा हमला करने और दहेज प्रताड़ना के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में युवती का आपरेशन होना बाकी है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि युवती सोनू ने करीब चार साल पहले अपने स्वजन की मर्जी के खिलाफ सचिन से प्रेम विवाह किया था। इस वजह से उसके स्वजन उससे मिलते नहीं थे। उनकी करीब डेढ़ साल की बेटी है। सचिन दिल्ली में अपने-माता-पिता के साथ रहता था।

यह है मामला
सोनू ने पुलिस को बताया कि सचिन कुछ काम नहीं करता था और उसके साथ मारपीट करता था। इस वजह से वह अपनी बेटी को दिल्ली में सास-ससुर के पास छोडक़र अलग किराये पर कमरा लेकर रहने लगी। यहां सूर्या विहार पार्ट तीन में सचिन का पैतृक मकान भी है, जो खाली पड़ा था। 11दिसंबर दिन में 11 बजे सचिन ने सोनू को फोन कर कहा कि आज आखिरी बार मिल लो, मैं तुम्हे शादी के पेपर दे दूंगा। इस वजह से वह सचिन के सूर्या विहार पार्ट तीन स्थित मकान पर करीब 12 बजे पहुंची। वहां सचिन शराब पी रहा था।

पुलिस कर रही है जांच
कुछ देर बात करने के बाद सचिन कहने लगा कि तू मेरे साथ चल। मना करने पर उसने अपनी पिस्तौल उठाई और उसकी कनपटी पर लगा दी। बचने की कोशिश के दौरान गोली उसकी छाती में लग गई। सचिन मौके से भाग गया। मौके पर एक और पिस्तौल पड़ी हुई थी। उसने शोर मचाया। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू के अनुसार उसे ससुराल वाले दहेज के लिए भी अक्सर परेशान करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.