मुनव्वर राना का बेटा इस मामले में गिरफ्तार!

28 जून को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज के वाहन पर फायरिंग की गई थी। उसने इस मामले में अपने चाचा और उनके परिजनो को दोषी ठहराया था।

145

अपने लोगों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग कराने के मामले में मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे 25 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। मुनव्वर राना यहां के किला बाजार के मूल निवासी हैं। लेकिन अब वे लखनऊ में रहते हैं।

28 जून को मुनव्वर राना के बेटे तबरेज के वाहन पर फायरिंग की गई थी। उसने इस मामले में अपने चाचा और उनके परिजनो को दोषी ठहराया था। पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें बताया गया था कि लखनऊ जाते समय त्रिपुला के पास उन लोगों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग कराई।

जांच में हुआ था खुलासा
मामले की गहराई से जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि यह फायरिंग किसी और ने नहीं, बल्कि खुद तबरेज ने करवाई थी। पुलिस ने इस राज पर से काफी पहले जुलाई में ही पर्दा उठा दिया था। पुलिस ने बताया था कि यह फायरिंग खुद तबरेज ने अपने चाचा और उनके परिजनों को फंसाने के लिए कराया था।

चार आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में शूटर के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था। उस समय तबरेज फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस तब से लगी थी। आखिरकार उसे 25 अगस्त की शाम उसे लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर ज्यादा जानकारी जुटा रही है।

 ये भी पढ़ेंः फिर बढ़ी चिंता! केरल में कोरोना विस्फोट

पुलिस ने दी जानकारी
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि तबरेज राना को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। उसे रायबरेली लाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कौन हैं मुनव्वर राना
मुनव्वर राना मशहूर शायर हैं। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान मे तालिबान शासन का समर्थन किया था। इसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर भी वे इस्लामिक विचारधारा के समर्थक रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर आए फैसले पर भी उन्होंने नाराजगी जताई थी। तबरेज राना उनका बेटा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.