ओ माई गॉड! देश की आर्थिक राजधानी में मिले 2000 के ‘इतने’ नकली नोट

मुंबई में नकली नोटों का जखीरा बरामद किया गया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

75

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26 जनवरी को नकली नोट मिले। इस सिलसिले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस के अनुसार सात करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। जब्त किए गए सभी नोट दो 200 रुपए के हैं। गिरफ्तार सभी आरोपितों को 31 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त संग्राम निशानदार ने बताया कि अपराध शाखा ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जालसाजों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी नगर कोतवाली इलाके के इस्लामनगर से नकली नोटों का धंधा चला रहा था। उनके पास से 6.59 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए थे। इसमें 100 और 2000 के नोट शामिल थे।

यूट्यूब से सिखा नकली नोट बनाना
गिरोह के सरगना ने यूट्यूब से नकली नोट बनाना सिखा था और करीब चार महीने में वह नकली नोट बनाने में माहिर हो गया था। पुलिस का कहना है कि देश की अन्य एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। छापेमारी के दौरान घर से 6.59 लाख रुपए के नकली नोट, कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर और कागज के बंडल बरामद किए गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.