पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के पति का निधन

Devisingh Skekhawat

देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के पति देवीसिंह शेखावत का निधन हो गया। उन्होंने पुणे के निजी क्षेत्र के अस्पताल में अंतिम साँस ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीसिंह पाटील पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें हृदयाघात के कारण पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। वे 89 वर्ष के थे। अस्पताल में इलाज के बाद भी देवीसिंह शेखावत का स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा था। शुक्रवार सबेरे 9.30 बजे इलाज के बीच ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का विवाह देवीसिंह शेखावत का विवाह 7 जुलाई, 1965 को हुआ था। देवीसिंह शेखावत शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय थे। 1972 में देवीसिंह ने मुंबई विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि अर्जित की थी।

ये भी पढ़ें – पंजाब में खालिस्तान का खुला समर्थन, गृहमंत्री को धमकी! जानिये कौन है पंजाब का अमृतपाल सिंह?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here