महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू ने दे दी है दस्तक?

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि महाराष्ट्र बर्ड फ्लू से अभी पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बचाव के लिए सरकार एहतियाती कदम उठा रही है। उनके इस दावे के बावजूद पिछले तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में कौवे और मुर्गियों के मरने की खबरें आ रही हैं।

94

देश के सात राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप होने की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र में भी इसके दस्तक देने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक किसी तरह की अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मुंबई सहित महाराष्ट्र के लातूर और कुछ अन्य भागों में मुर्गियों और पक्षियों के मरने के बाद इसकी अंदेशा बढ़ गई है।

ये भी पढ़ेंः अब चिकन को बर्ड फ्लू की बीमारी मार गई!

स्वास्थ्य मंत्री ने किया इनकार
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि महाराष्ट्र बर्ड फ्लू से अभी पूरी तरह सुरक्षित है और इससे बचाव के लिए सरकार एहतियाती कदम उठा रही है। उनके इस दावे के बावजूद पिछले तीन दिनों से राज्य के कई हिस्सों में कौवे और मुर्गियों के मरने की खबरें आ रही हैं।

ये भी पढ़ेंः राज्यात बर्ड फ्लूचा फैलाव?

पक्षियों और मुर्गियों के मरने का सिलसिला जारी

  • मुंबई के चेंबूर में टाटा कॉलोनी परिसर में नौ कौवे मृत पाए गए हैं। मुंबई महानरपालिका ने फिलहाल उनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे हैं।
  • लातूर के केंद्रेवाड़ी में 350 मुर्गियों की मरने के बाद हड़ंकंप मच गया है। एक पोल्ट्री फॉर्म में यह घटना घटी है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम वहां पहुंचकर इनके मरने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
  • दापोली में पांच कौवे मृत पाए गए हैं। यहां के नगर पंचायत के डंपिंग ग्राउंड में ये मृत पाए गए। नगर पंचायत ने उनके नमूने पुणे के प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए हैं।
  • परभणी में मुरुंबा गांव में 900 मुर्गियों के मरने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
  • अमरावती में हर दिन 10 से 15 मुर्गियों के मरने की जानकारी मिली है। इनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.