पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में, इस दिन बारिश होने का पूर्वानुमान

9 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा।

137

9 जनवरी को समूचा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में रहा। घने कोहरे के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेलसियस और अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि 11 और 12 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की संभावना है और दिल्ली-एनसीआर में बूंदा-बांदी हो सकती है।

9 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण दिल्ली में तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता 25 मीटर और पालम में 50 मीटर थी। सफदरजंग मौसम स्टेशन में 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो जनवरी के महीने में साल 2008 से दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा है। खराब मौसम के कारण आज 260 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर, कोहरे की स्थिति के कारण पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया और 30 में देरी हुई। मौसम विभाग ने 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। पूरे प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी को दी है। वहीं मंगलवार से कुछ राहत होने की उम्मीद जताई है। 8 जनवरी को सबसे न्यूनतम पारा अयोध्या का रहा, जहां तीन डिग्री तक तापमान पहुंच गया था। वहीं हमीरपुर, प्रयागराज, कानपुर का न्यूतम पार 3.2 डिग्री, आगरा का 3.4 और वाराणसी का 3.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे तापमान पहुंचा था।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश का नौगांव 9 जनवरी की रात सबसे ठंडा रहा था। यहां न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रहा था। वहीं मौसम विभाग ने 9 जनवरी को भी प्रदेश में ठंड का जोर रहने और शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के उत्तरी इलाकों में कोहरा भी रहेगा। प्रदेश के 10 शहरों में रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड किया गया। इंदौर-खंडवा को छोड़ दें, तो प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चढ़ सका। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिन ठंड से राहत मिलने की बात कही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक नए सप्ताह की शुरुआत में ही तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल ठंड की शिद्दत बरकरार है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है जबकि अधिकतम तापमान महज 23.1 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.