अमरावती के जिला महिला अस्पताल में अग्निकांड, आठ मासूम झुलसे

अमरावती जिला महिला अस्पताल, जिसे डफरीन अस्पताल भी कहा जाता है, यहां एक वार्ड में 25 सितंबर के दिन में तकरीबन 11 बजे अचानक एक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई।

116

अमरावती जिले के जिला महिला अस्पताल में 25 सितंबर की सुबह आग लगने से आठ नवजात घायल हो गए। इन सभी बच्चों को तत्काल डॉ. पंजाबराव को देशमुख मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में सिलेंडर फटने के बाद आग लगने की जानकारी मिली है।

सिलेंडर फटने से लगी आग
पुलिस के अनुसार अमरावती जिला महिला अस्पताल, जिसे डफरीन अस्पताल भी कहा जाता है, यहां एक वार्ड में 25 सितंबर के दिन में तकरीबन 11 बजे अचानक एक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस आग की वजह से वार्ड में धुआं ही धुआं फैल गया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग और धुआं से इस वार्ड में भर्ती 35 नवजात बच्चों में से आठ बच्चे घायल हो गए। अस्पताल प्रशासन ने घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस से डॉ. पंजाबराव देशमुख मेमोरियल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। साथ ही अन्य बच्चों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर कुलिंग का काम जारी था। इस घटना की जांच अमरावती पुलिस की टीम कर रही है।

पटोले ने पहुंचकर ली घटना की जानकारी
जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर अस्पताल में पहुंचे और नवजात बच्चों के परिवारों से मिलकर उनसे जानकारी ली। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.