भूकंप से थर्राया पाकिस्तान! 20 से ज्यादा लोगों की मौत, 200 घायल

पाकिस्तान में आए इस भूकंप के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग डरे-सहमे अपने घरों के बार खड़े हैं।

168

पाकिस्तान में 7 अक्टूबर को तड़के भूकंप आने से कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत के हरनई में भूकंप के ये झटके 3.30 बजे आने के बाद लोग सहम गए और वे घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 बताई जा रही है।

पाकिस्तीन के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पाकिस्तान में 7 अक्टूबर को तड़के आए भूकंप में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, जबकि दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः चंद्रशेखर आजाद के उस क्रांतिस्थल को भी नहीं छोड़ा… मस्जिद मजार पर आ गया आदेश

वीडियो में दिखा भूकंप का तांडव
पाकिस्तान में आए इस भूकंप के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग डरे-सहमे अपने घरों के बार खड़े हैं।

https://twitter.com/Noroz_b12/status/1445953369164730368?s=20

इस प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगों के बेघर होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण इससे बड़े पैमाने पर जानमाल की क्षति हुई है। इस भूकंप से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.