ईरान की धरती भूकंप से कांपी, ‘इतने’ लोगों की मौत

ईरान में भूकंप आने के कारण हड़कंप मच गया।यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन पर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

178

ईरान के अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में 28 डनवरी की रात 23:44:44 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 रही। इस वजह से प्रभावित क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र ने यह जानकारी दी।

आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा में सात लोगों की जान चली गई और 440 लोग घायल हो गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन पर 10 किलोमीटर की गहराई में था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.