इस्लामी देश ने शहर का नाम रखा ‘हिंद सिटी’, ऐसा है इसका अर्थ

दुबई वैश्विक व्यापार का केंद्र बनाने के उद्देश्य से खड़ा किया गया है। यहां के शासक इसके लिए सततत प्रयास रहे हैं, दुबई हालांकि, उत्पादन के क्षेत्र में अविकसित है लेकिन व्यापार के केंद्र के रूप में वह अतंरराष्ट्रीय सुविधा संपन्न है।

दुबई के शासक, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक शहर के इस्लामी नाम को बदल दिया है। इस शहर का नाम अल मिनहाद था। जिसे अब हिंद सिटी के नाम से पहचाना जाएगा।

इस शहर का नाम क्यों बदला गया है इसको लेकर भारत में विभिन्न प्रतिक्रियाएं मिलीं। जिसमें हिंदुस्थान को लेकर चर्चा की जा रही है। परंतु, जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर रखा है। हिंद शहर को चार विभागों में बांटा गया है। जिसमें हिंद-एक से चार तक है। यह शहर 83.9 किलोमीटर में फैला है।

ये भी पढ़ें – भारत को देखने का दुनिया का बदला नजरिया, बजट सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण की खास बातें

शेख हिंद बिंत मकतूम अल जुमा का विवाह 26 अप्रैल 1979 को हुआ था। दंपति को 12 बच्चे हैं। इसमें दुबई के राजकुमार और अगले शासक शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम का नाम है। वर्तमान शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने वर्ष 2006 में भाई की मृत्यु के बाद पदभार ग्रहण किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here