लिटोरल के बाद अब इस जेल में गैंगवार! 68 कैदियों की मौत

सितंबर माह में लिटोरल जेल में दो गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष होने के बाद अब एक और जेल में भी खूनी खेल हुआ है।

84

इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोह के कैदी आपस में भिड़ गए। इस झड़प में 68 कैदी मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद काफी देर तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। जेल अधिकारियों ने बताया कि यह झगड़ा जेल में ड्रग माफिया गिरोह से जुड़े प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हुआ। घटना तटीय शहर गुआयाकिल की एक जेल में हुई। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ जले हुए शव जेल में फर्श पर पड़े दिख रहे हैं। यहां फिलहाल 8000 से ज्यादा कैदी सजा काट रहे हैं।

गुआस प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना ने बताया, “संघर्ष लगभग आठ घंटे तक चला। इस घटना में कैदियों ने डायनामाइट से दीवार उड़ाने की कोशिश की। हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लड़ रहे हैं और यह बहुत ही मुश्किल काम है।”

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में अब तक 26… नक्सली प्यादों की मौत का बढ़ सकता है आंकड़ा

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने दी जानकारी
इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो के प्रवक्ता कार्लोस डिजॉन ने कहा,” जेल में 12 कैदियों ने अन्य कैदियों पर हमला कर दिया। उसके बाद उनमें संघर्ष शुरू हो गया। करीब 700 पुलिस कर्मियों ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर स्थिति पर नियंत्रण पाया।” बता दें कि दो माह पूर्व सितंबर माह में लिटोरल जेल में दो गिरोहों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। उसमें 119 लोग मारे गए थे।।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.