मुंबई के डॉक्टर ने खोला राज, 2020 में भी आफताब ने की थी लड़की से मारपीट! पढ़िये, पूरी खबर

मुंबई के नालासोपारा उपनगर के ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल के डॉक्टर एसपी शिंदे ने बताया कि 2020 में वह लड़की उनके अस्पताल में भर्ती हुई थी।

102

मुंबई की लड़की की दिल्ली में हत्या के बाद हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। इसी क्रम में एक और नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा के दोस्तों के बाद मुंबई के एक डॉक्टर ने भी इस बात की पुष्टि की है कि आफताब अमीन पूनेवाला उसकी बेरहमी से पीटता था। इससे पहले लड़की के एक दोस्त ने उसकी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उसके चेहरे पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं।

मुंबई के नालासोपारा उपनगर के ओजोन मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल के डॉक्टर एसपी शिंदे ने बताया कि 2020 में वह लड़की उनके अस्पताल में भर्ती हुई थी। उसकी पीठ और कंधे में चोट थी। डॉ. शिंदे ने बताया कि लड़की के भर्ती के समय आफताब भी मौजूद था। लेकिन लड़की के परिवार का कोई सदस्य नहीं था।

पुलिस इस तरह जुटा रही है सबूत
फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार दिल्ली के घटनास्थल के साथ ही पुराने सबूत भी पुलिस जुटा रही है। इसके लिए बेंजिन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें जहां शक होता है, वहां केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर केमिकल का रंग लाल हो जाता है तो उसे खून का धब्बा माना जाता है। उसका सैंपल ले लिया जाता है। पुलिस ने आफताब के घर में दो दिनों तक जांच की। इस दौरान बाथरूम और किचन में खून के धब्बे मिले हैं।

लड़की के कपड़ों की तलाश
आफताब से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार उसने लड़की के कपड़े कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में फेंक दिए थे।  दिल्ली नगर निगम की ओर से दो स्थानों पर कूड़ा डाला जाता है। उन स्थानों की सफाई कर्मियों से पूछताछ कर कपड़ों की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.