तिहाड़ जेल में खेल, प्रशासन से नाराज कैदियों ने किया ऐसा

नई दिल्ली के तिहाड़ में कैदियों में मारपीट कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला जरा अलग तरह का है।

63

नई दिल्ली के तिहाड़ के जेल संख्या नौ में कैदियों ने बवाल काट दिया। जेल प्रशासन से नाराज करीब 15 कैदियों ने धारदार हथियार से खुद को गंभीर रूप से घायल कर दिया। चार कैदियों को तुरंत दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया, जबकि अन्य कैदियों का जेल के अस्पताल में ही उपचार किया गया। कैदी जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे।

 घायल अवस्था में मिले कैदी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल रात करीब 11 बजे जेल संख्या नौ से फोन आया कि जेल प्रशासन हमें मारना चाहता है। इसके बाद दूसरा कॉल आया कि सहायक अधीक्षक विनय सागर ने मेरा गला काट दिया है। पुलिस ने उस नंबर पर फोन किया तो उस शख्स ने फोन नहीं उठाया। पुलिस तुरंत जेल संख्या नौ में पहुंची। जहां पुलिस को शदाब सहित पांच कैदी घायल अवस्था में मिले। जिन्हें पुलिस ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहीं 10 कैदियों को मामूली चोट लगी थी।

ये भी पढ़ें – आईपीएल 2022: धोनी के धमाल से चेन्नई की जीत, लगातार सातवीं बार हारी मुंबई इंडियंस टीम

कैदी शादाब ने जेल प्रशासन पर डाला दबाव
जांच में पता चला कि कैदी शादाब ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए पहले खुद को घायल किया और दूसरों कैदियों को भी इसके लिए उकसाया। जेल सूत्रों का कहना है कि कैदी चम्मच को घिस धारदार हथियार बना लेते हैं और उसी से खुद को नुकसान पहुंचाते हैं। शादाब ने उसी हथियार से अपना गला काट लिया।

जेल महानिदेशक ने दी सफाई
जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि कैदी अपनी मांग मनवाने के लिए ऐसी हरकत करते हैं। चार कैदी ने खुद को ज्यादा चोट पहुंचाई है। उनका इलाज किया जा रहा है। सभी कैदियों को जेल नियमावली के अनुसार सजा दी जाएगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.