राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, जानिये क्या है मामला

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब मैं चल रहा था आपने देखा होगा कई महिलाएं रो रही थीं। महिलाओं ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे साथ जो अत्याचार हो रहा है वह आप को मालूम हो।

116

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। पुलिस ने राहुल गांधी से उन पीड़ित महिलाओं की जानकारी मांगी है, जिन्होंने कांग्रेस नेता को यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए यह नोटिस जारी की है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कहा था कि मैंने सुना है कि महिलाओं का अभी भी यौन शोषण हो रहा है। इस बयान को लेकर पुलिस ने राहुल गांधी से पीड़िताओं की जानकारी मांगी है।

राहुल गांधी का वो बयान
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब मैं चल रहा था आपने देखा होगा कई महिलाएं रो रही थीं। उनमें से कई महिलाओं ने बताया कि मेरे साथ बलात्कार हुआ है। उनके किसी रिश्तेदार ने उन्हें मोलेस्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा था कि जब मैंने उनसे कहा कि इसे पुलिस को बताऊंगा तो उन्होंने पुलिस से बताने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें- 700 छात्रों पर कनाडा से प्रत्यर्पण का संकट, कौन है आरोपी ब्रिजेश मिश्रा?

महिलाओं ने कहा कि मैं चाहती हूं कि मेरे साथ जो अत्याचार हो रहा है वह आप को मालूम हो। लेकिन, आप पुलिस को मत बताना। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये हमारे देश की सच्चााई है। इस मामले को लेकर अब दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी से उन महिलाओं की जानकारी मांगी है, जिसका यौन शोषण हुआ है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.