भाजपा नेता की हत्या से दिल्ली में हड़कंप, पुलिस को इस बात का शक

दिल्ली में भाजपा के नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। यह घटना 20 अप्रैल की शाम में घटी है।

95

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेता की हत्या से हड़कंप मच गया है। जहांगीरपुरी हिंसा विवाद के बीच इस तरह की घटना के बाद दिल्ली में तनाव बढ़ सकता है। हालांकि हत्या को लेकर पक्के तौर पर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

दिल्ली के गाजीपुर क्षेत्र में 20 अप्रैल को भाजपा के इस 42 वर्षीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम जीतू चौधरी था और वे भाजपा के मयूर विहार जिला सचिव थे।

20 अप्रैल की शाम की गई हत्या
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 20 अप्रैल की शाम में घटी है। स्थानीय पुलिस गश्त पर थी, तभी लोगों की भीड़ देखकर वह वहां पहुंची। वहां दिल दहला देने वाला दृश्य था। गोलियों से छलनी जीतू चौधरी का शव सड़क पर पड़ा था। पुलिस फौरन स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को इस बात का शक
बताया जा रहा है कि घर से निकलते ही उन पर हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उसके बाद वे वहां से फरार हो गए। फिलहाल हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि जीतू चौधरी का भवन निर्माण का व्यवसाय था। उनका किसी ठेकेदार से लेनदेन के लोकर विवाद चल रहा था। वह विवाद उनकी हत्या का कारण हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.