2016 से लगातार कम हो रही हैं सड़क दुर्घटनाएं! जानिये, क्या कहते हैं 2020 के आंकड़े

2020 में जिन प्रदेशों में कम दुर्घटनाएं हुईं, उनमें केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक विशेष रूप से शामिल हैं।

91

2020 में सड़क दुर्घटनाओं में मारे जानेवाले लोगों की संख्या में 12.84 प्रतिशत की कमी देखी गई। इसी तरह घायलों की संख्या में भी 22.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट दी। इन दुर्घटनाओं में 1,31,714 जाने गईं, जबकि घायलों की संख्या 3,48,279 है।

ये भी पढ़ें – ईरानी कमांडर को किसने मारा? इजरायल ने अमेरिका को बताया

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े
इस वर्ष कुल दुर्घटनाओं में औसतन 18.46 प्रतिशत की कमी आई, जबकि मारे गए व्यक्तियों की संख्या में 12.84 प्रतिशत की कमी आई। इसके साथ ही घायलों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 22.84 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 3,66,138 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परिवहन अनुसंधान विंग द्वारा तैयार रिपोर्ट ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएं – 2020’ के अनुसार, 2018 में 0.46 प्रतिशत की मामूली वृद्धि को छोड़कर 2016 से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में गिरावट आई है। इसके साथ ही लगातार दूसरे वर्ष, 2020 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की कुल संख्या में गिरावट आई। इसी तरह, 2015 के बाद से घायल व्यक्तियों की संख्या में गिरावट आई। 2020 में लगातार तीसरे वर्ष, घातक सड़क दुर्घटनाग्रस्तों में बड़े पैमाने पर युवा शामिल हैं। 18 – 45 वर्ष के आयु वर्ग के 69 प्रतिशत लोग हादसे के शिकार हुए। 18-60 वर्ष के आयु वर्ग के 87.4 प्रतिशत लोग दुर्घटनाग्रस्त हुए।

घातक दुर्घटनाओं में कमी
रिपोर्ट के अनुसार, घातक दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आई है। 2020 में कुल 1,20,806 घातक दुर्घटनाएं हुईं, जो 2019 के 1,37,689 के आंकड़े से 12.23 प्रतिशत कम है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 2020 में राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और अन्य सड़कों पर पिछले वर्ष की तुलना में कम दुर्घटनाएं, मृत्यु और घायल होने की दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

प्रमुख राज्य
2020 में जिन प्रदेशों में कम दुर्घटनाएं हुईं, उनमें केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक विशेष रूप से शामिल हैं, जबकि जानलेवा सड़क दुर्घटना वाले प्रदेशों में तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और आंध्र प्रदेश विशेष रूप से शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.