दाऊद इब्राहिम का भतीजा सोहेल कासकर भागकर पहुंचा पाकिस्तान! मुंबई पुलिस को बड़ा झटका

दाऊद के भतीजे सोहेल कासकर को 2018 में अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ नार्को-टेररिज्म ने स्पेन में लोगों को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे भारत लाने की कोशिश भारतीय जांच एजेंसियां और मुंबई पुलिस कर रही थीं।

97

तीन साल पहले फ्रांस में गिरफ्तार दाऊद इब्राहिम कासकर का भतीजा सोहेल कासकर फरार हो गया है। सोहेल को भारत लाने के प्रयास जारी था। भारतीय जांच एजेंसी के साथ ही मुंबई पुलिस भी इसके लिए अमेरिका में जांच एजेंसियों के संपर्क में थी। उसके बाद भी सोहेल फरार हो गया । चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि वह दुबई के रास्ते पाकिस्तान चला गया है। इसे आतंकी गतिविधियों और दाऊद इब्राहिम के डी-गैंग के खिलाफ मुंबई पुलिस की मुहिम को बड़ा झटका माना जा रहा है।

2018 में सोहेल कासकर को अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ नार्को-टेररिज्म ने स्पेन में लोगों को फंसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे भारत लाने की कोशिश भारतीय जांच एजेंसियां और मुंबई पुलिस कर रही थीं। मुंबई पुलिस के इंटरसेप्ट किए गए फोन कॉल्स से पता चला कि सोहेल कासकर पाकिस्तान से बोल रहा था। उसके बाद यह बात सामने आई है कि सोहेल कासकर दुबई के रास्ते अमेरिका से पाकिस्तान भाग गया है। अमेरिका द्वारा उसे रिहा किए जाने की भी चर्चा है।

सोहेल कासकर भारत में वांछित है। मुंबई पुलिस भी उसे भारत को सौंपने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी। लेकिन हाल ही में मुंबई पुलिस के फोन कॉल से पता चला कि सोहेल कासकर दुबई के रास्ते पाकिस्तान भाग गया है।

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अब महाविकास आघाड़ी सरकार की आलोचना कर रही है। भाजपा की नेता प्रीति गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “दाऊद इब्राहिम कासकर का भतीजा सोहेल कासकर फरार हो गया। यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के लिए एक बड़ा झटका है।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.