साइरस मिस्त्री का पोस्टमॉर्टम पूर्ण, मुंबई में मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

119

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुंबई में किया जाएगा। सोमवार सुबह साइरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल का जे.जे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। इसके बाद दोनों शवों को जे.जे अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

बता दें कि, रविवार को गुजरात से मुंबई आते समय पालघर में एक सडक़ हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगरी पंडोल की मौत हो गई थी। कार में साइरस मिस्त्री के अलावा जहांगीर पंडोल, स्त्री रोग विशेष अनाहिता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल सवार थे। कार अनाहिता चला रहीं थीं। उनके साथ उनके पति डेरियस आगे बैठे हुए थे। वहीं साइरस मिस्त्री और जहांगीर पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। हादसे में अनाहिता पंडोल व उनके पति डेरियस पंडोल भी घायल हो गए थे। दोनों घायलों को पालघर जिला अस्पताल से वापी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था लेकिन अब दोनों को वापी से मुंबई लाया जा रहा है। मुंबई में इन दोनों को किस अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा, यह अभी तय नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें – पाकिस्तान को जीत भी नहीं पची, क्रिकेट मैच में भी खेला खालिस्तानी षड्यंत्र!

पुलिस के अनुसार हादसा कासा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सूर्या नदी पुल पर चरोटी नाका में हुआ। मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराने के बाद रिटेंशन वॉल से जा भिड़ी। हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी और अनाहिता पंडोल और डेरियस पंडोल घायल हो गए थे। यह हादसा तेज गति से गाड़ी चलाने से हुआ और सीट बेल्ट न पहनने की वजह से साइरस मिस्त्री की जान गई। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.