#CyrusMistry टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का दुर्घटना में निधन

147

टाटा समूह का चार वर्ष तक अध्यक्ष पद संभालनेवाले साइरस मिस्त्री का पालघर में हुई सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। यह दुर्घटना चारोटी क्षेत्र में हुई, प्राप्त सूचना के अनुसार साइरस मिस्त्री की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। कार में चार लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौत तत्काल हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पालघर के चारोटी में दुर्घटना हुई थी। साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर अपनी मर्सिडीज कार में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान सवा तीन बजे सूर्या नदी के पुल पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार अगला हिस्सा पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया। कार को देखने से दुर्घटना की भीषणता का अनुमान लगाया जा सकता है। कार में सेफ्टी बैग भी खुले हुए थे, इसके बाद भी कार में बैठे लोगों की मौत होना आश्चर्यजनक है। साइरस मिस्त्री के निधन से उद्योग जगत में शोक व्याप्त है। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हैं।

कार की चालक थी महिला
अहमदाबाद से मुंबई की ओर आती मर्सिडीज कार जब सूर्या नदी के पुल पर पहुंची तो डिवाइडर से टकरा गई। कार में चाल लोग सवार थे, जिसमें साइरस मिस्त्री उनका मित्र जहांगीर दिनशॉ पंडोले, अनाहिता पंडोले और डेरियस पंडोले का समावेश है। इस दुर्घटना के समय कार अनाहिता पंडोले चला रही थीं। वे गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई है। डेरियस पंडोले की भी घायल हैं।

संक्षिप्त परिचय
साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को आयरिश परिवार में हुआ था। वे अपने माता पिता की छोटी संतान थे। वर्ष 2012 में उन्होंने टाटा सन्स के अध्यक्ष पद को संभाला था। अपने कार्यकाल में साइरस मिस्त्री टाटा समूह को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने का बड़ा कार्य किया। परंतु, साईरस का टाटा समूह के अन्य प्रबंधन से विवाद धीरे-धीरे गहराता गया और 2016 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद साइरस मिस्त्री और टाटा समूह के बीच न्यायिक लड़ाई शुरू हुई।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.