मुंबई के विले पार्ले में सिलेंडर विस्फोट, 5 लोग घायल

विलेपार्ले (पूर्व) में 8 नवंबर की सुबह करीब छह बजे एक सिलेंडर फट गया।

113

मुंबई के विले पार्ले में 8 नवंबर की सुबह सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। विलेपार्ले (पूर्व) में 8 नवंबर की सुबह करीब छह बजे एक सिलेंडर फट गया। महा नगरपालिका की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर है।

पांच लोग घायल
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे वेस्टर्न एक्सप्रेस वे के पास न्यू कल्पना चाल में हुई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में 27 से 45 साल की उम्र के पांच लोग घायल हुए हैं। देसाई को अस्पताल ले जाया गया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हादसे में पांच लोग अमर राय (27), जयराम यादव (27), हरेकुमार राय (38), राकेश कुमार राय (30), अजय कुमार राय (45) घायल हो गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.