मुंबई के धारावी में सिलेंडर ब्लास्ट,15 घायलों में दो बच्चे भी शामिल

मुंबई स्थित धारावी के शाहू नगर के पास स्थित कमला नगर में 29 अगस्त को करीब 12.28 बजे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 15 घायल हो गए हैं।

141

मुंबई के धारावी में 29 अगस्त की दोपहर गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया। हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 10 को मामूली चोटें आई हैं। घायलों में 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना कैसे हुई?
धारावी के शाहू नगर के पास स्थित कमला नगर में दोपहर करीब 12.28 बजे गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट उस समय हुआ, जब घर के बाहर रखा गया गैस सिलेंडर लीक होने लगा। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। थोड़ी ही देर में विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में कामयाब हो गए। हादसे में 15 लोग घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ेंः जान लें, 1 सितंबर से बदल जाएंगे लेनदेन के ये नियम!

घायलों की स्थिति
15 घायलों में से 10 की हालत स्थिर है। इसमें दो चार और पांच साल के बच्चे भी शामिल हैं। अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से दो के बारे में माना जाता है कि वे 50 से 60 प्रतिशत तक जल गए हैं। अन्य तीन के चेहरे जल गए हैं और उनकी हालत नाजुक है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.