फिर सामने आई कुंडली में निहंगों की क्रूरता! मुफ्त में मुर्गा नहीं देने पर ड्राइवर के साथ किया ऐसा

निहंगों द्वारा एक युवक की हत्या किए जाने का मामला अभी गरम ही है कि उनकी एक और क्रूरता सामने आई है।

101

कुंडली बॉर्डर पर 21 अक्टूबर को फिर निहंगों की मनमानी देखने को मिली। उन्होंने यहां जमकर हंगामा किया और एक ड्राइवर की टांग तोड़ दी।

दरअस्ल वह ड्राइवर वहां से रिक्शे में मुर्गा लेकर जा रहा था। तभी निहंगों ने उसे रोक लिया और उससे मुफ्त में मुर्गा मांगने लगे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ। वह अपनी मजबूरी बताते हुए उनसे गिड़गिड़ाता रहा लेकिन क्रूर निहंगों का दिल नहीं पिघला और उन्होंने ड्राइवर तथा उसके साथी पर फरसे व डंडों से हमला कर दिया। इसमें ड्राइवर गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका एक पैर टूट गया, जबकि उसके साथी को भी काफी चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक निहंग को गिरफ्तार किया है। वह बाबा अमन सिंह जमात का बताया जा रहा है।

 बिहार का रहने वाला है पीड़ित
घायल ड्राइवर मनोज पासवान ने पुलिस को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। वह एक चिकन शॉप में काम करता है और दोपहर में मुर्गा सप्लाई करता है। वह बॉर्डर से सिंह पोल्ट्री फार्म से रिक्शा में मुर्गा लादकर होटलों में सप्लाई करने जा रहा था। आंदोलन स्थल के पास उसको निहंगों ने रोक लिया और मुफ्त में मुर्गा मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने उस पर फरसे और डंडे से हमला कर दिया। उसके साथ ही उसके साथी पप्पू के साथ भी उन्होंने मारपीट की।

ये भी पढ़ेंः अबकी बुआ-भतीजा नहीं, ओम और अखिलेश… उत्तर प्रदेश में नया गठजोड़

एक निहंग गिरफ्तार
बाद में पुलिस ने एक निहंग को गिरफ्तार किया। उसका नाम नवीन संघू बताया गया है। वह करनाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह कुछ महीने पहले ही निहंग बना है।

हाल ही में हुआ था ऐसा
बता दें कि हाल ही में यहां निहंगों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को इसलिए मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि कथित रुप से उसने गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया था। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले में चार निहंगों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.