अब बिहार में अमेरिका और चीन जैसा ग्लास ब्रिज!

काफी लोगों को अमेरिका और चीन के ग्लास ब्रिज की तस्वीरें देखकर उन जगहों पर जाने का मन करता होगा, लेकिन आर्थिक परेशानी या अन्य कारणों से जो लोग उन देशों में जाने में असमर्थ होंगे, उनके लिए बिहार का यह खूबसूरत ग्लास ब्रिज और नयनाभिराम दृश्य उपलब्ध हैं। देश में अपनी तरह का बननेवाला यह ग्लास ब्रिज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

107

अब तक ग्लास ब्रिज पर चढ़कर स्काई वॉक करने और खूबसूरत वादियों को निहारने का सपना पाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हे अब इसके लिए अमेरिका या चीन जाने की जरुरत नहीं है, वे अब बिहार में आकर अपना ये सपना पूरा कर सकते हैं। प्रदेश के नालंदा जिले के राजगीर में बनकर तैयार हुए ग्लास ब्रिज अब देसी सैलानियों के साथ ही विदेशी सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ग्लास ब्रिज बना है लोगों के आकर्षण का केंद्र
काफी लोगों को अमेरिका और चीन के ग्लास ब्रिज की तस्वीरें देखकर उन जगहों पर जाने का मन करता होगा, लेकिन आर्थिक परेशानी या अन्य कारणों से जो लोग उन देशों में जाने में असमर्थ होंगे, उनके लिए बिहार का यह खूबसूरत ग्लास ब्रिज और नयनाभिराम दृश्य उपलब्ध हैं। देश में अपनी तरह का बननेवाला यह ग्लास ब्रिज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंः चंदा पर पंगा!

सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट
बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजक्ट राजगीर नेचर सफारी में यह ग्लास ब्रिज बनाया गया है। इस ग्लास ब्रिज के आलावा यहां जू सफारी का भी मजा लिया जा सकता है। यह ब्रिज पहले से ही खूबसूरत पांच पहाड़ियों के बीच गौतम बुद्ध की विरासत को समेटे हुए और बिहार के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर के नेचर सफारी में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। 200 फीट ऊंचे, 85 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े इस ग्लास ब्रिज को चीन के हांगझोऊ प्रोविंस में स्थित ब्रिज की तर्ज पर बनाया गया है। इस नेचर सफारी में 500 एकड़ में स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मार्ग के साथ ही जू सफारी और रोप साइकलिंग करने की भी सुविधा है।

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.