अब जेल में कटेगी सिद्धू की रात!

नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 मई को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उन्होंने पटियाला के एक न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

72

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने 34 साल के पुराने मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक साल की सजा सुनाए जाने के बाद 20 मई को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। उन्होंने पटियाला के एक न्यायालय में सरेंडर कर दिया। मुख्य न्यायाधीश के सामने उनके आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सिद्धू पूरी तैयारी के साथ न्यायालय पहुंचे और सरेंडर कर दिया। समझा जा रहा है कि उनके पास के बैग में कपड़े और रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले अन्य जरुरी सामान थे। सरेंडर करते समय उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की।

बड़बोले नेता माने जाने वाले सिद्धू की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद बोलती बंद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनका मेडिकल होने के बाद उन्हे जेल भेज दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में अधिक जानकारी नही मिल पाई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.