…और जेल में पहुंच गया कॉमेडियन?

यह कार्यक्रम शहर के मुनरो कैफे में आयोजित किया गया था। हिंदुत्वादी संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ा ने आरोप लगाया कि मुनव्वर फारुकी सीरियल ऑफेंडर है। वह पहले भी हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है। इसके आलावा गोधरा कांड में मारे गए कासेववकों के बार में भी कमेंट कर चुका है।

78

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक प्रोग्राम के दौरान कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी को हिंदुत्वादी संगठन के नेताओं ने पिटाई कर दी। बाद में उसे और ऑर्गेनाइजर्स को वे तुकोगंज थाने ले गए और उसकी शिकायत की। मिली शिकायत के आधर पर पुलिस ने उसे और चार अन्य लोगो को गिरफ्तार किया। फिलहाल अदालत ने उन्हें 13 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया जाता है कि कॉमेडियन ने प्रोग्राम में हिंदू देवी-देवताओं के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह पर भी आपत्तिजनक कमेंट किया था। फिलहाल अधिकारियों ने बताया कि कॉमेडियन द्वारा शाह के खिलाफ टिप्पणी करने पर जमकर हंगामा हो गया और कार्यक्रम को रोक दिया गया। उसके बाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।

ये भी पढेंः क्यों हुई मृत पक्षियों की बारिश?

 सीरियल ऑफेंडर है मुनव्वर फारुकी
यह कार्यक्रम शहर के मुनरो कैफे में आयोजित किया गया था। हिंदुत्वादी संगठन के संरक्षक एकलव्य गौड़ा ने आरोप लगाया कि मुनव्वर फारुकी सीरियल ऑफेंडर है। वह पहले भी हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बना चुका है। इसके आलावा गोधरा कांड में मारे गए कासेववकों के बार में भी कमेंट कर चुका है। इसके साथ ही वह केंद्रीय गृह मंत्री का नाम भी घसीट चुका है। गौड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का एक वीडियो पुलिस को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ेंः नये स्ट्रेन का भारत में ‘गेम’!

कार्यक्रम की नहीं थी अनुमति
सीएसपी बीपीएस परिहार ने बताया कि बताया कि मुनरो कैफे के मालिक मुक्तास जैन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी।  इस कार्यक्रम में 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी मौजूद थे। हिन्दू रक्षक संगठन द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जांच रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.