रामपुर में ‘अधर्म’, ईसाई मसीहा हो गया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश में प्रकरण दर्ज होने शुरू हो गए हैं। इसमें जबरन या लालच देकर धर्म परिवर्तन करानेवालों पर योगी बाबा ने शिकंजा कसा है।

98

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ईसाई पादरी को लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना रामपुर की है।

प्रदेश में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्म परिवर्तन की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही हैं। रामपुर के स्थानीय राजीव यादव नामक व्यक्ति ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि, ईसाई गुरु पोलो मसीहा लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करने को बाध्य कर रहा है। इसकी सूचना पाते ही प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस ने पाया कि, सिविल लाइन्स क्षेत्र में रहनेवाला पोलो मसीहा लोगों को इकट्ठा करता था और उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करता था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामपुर संसार सिंह ने बताया कि, पोलो मसीहा के विरुद्ध प्रकरण पंजीकृत कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – मुगल आक्रांता औरंगजेब की क्रूरता और साहिबजादों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है ‘वीर बाल दिवस’

धर्म परिवर्तन के लिए षड्यंत्र

  • 21 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भी लालच के बल पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर पंजीकृत किया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के शाहबाजपुर की है, जहां दो भारतीय और चार ब्राजीली नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा जाता था।

  • अक्टूबर में मेरठ जिले में ऐसा ही प्रकरण सामने आया था। जिसमें पुलिस ने नौ लोगों को जबरन धर्म परिवर्तन करके ईसाई बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.