न्यायाधीश के पोते की हत्या और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की बेटी गिरफ्तार! ये है कहानी

सुखमनप्रीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज और अधिवक्ता थे। उनका शव एक बगीचे में पाया गया था।

98

पंजाब में वर्ष 2015 में हुई हत्या के प्रकरण में सात वर्ष बाद केंद्रीय जांच एजेंसी को सफलता प्राप्त हुई है। यह प्रकरण था एक न्यायाधीश के पोते की हत्या का, जिसमें अब सीबीआईने हिमाचल प्रदेश की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पुत्री को गिरफ्तार किया है।

20 सितंबर, 2015 को सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू का गोलियों से छलनी शव चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में एक पार्क में मिला था। इस प्रकरण में प्रारंभिक जांच स्थानीय पुलिस ने शुरू की थी। परंतु, छह महीने बाद इस प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई ने अपनी जांच में कल्याणी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि, सिप्पी सिद्धू की हत्या में कल्याणी की भी भूमिका रही है। इसके बाद सीबीआई ने कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – आतंकी जमात की तालीम पर ताला, जम्मू कश्मीर में एक आदेश से हुआ काम तमाम

कौन है आरोपी कल्याणी सिंह?
कल्याणी सिंह सिप्पी सिद्धू की हत्या की आरोपी हैं। हिमाचल प्रदेश की मुख्य कार्यवाहक न्यायाधीश सबीना सिंह की पुत्री हैं। सिप्पी सिद्धू की हत्या प्रकरण की जांच में सीबीआई को एक महिला की संलिप्तता के प्रमाण मिले थे। जिसके बाद वर्ष 2020 में सीबीआई ने न्यायालय में अनट्रेस्ड रिपोर्ट दायर की थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.