राकांपा पदाधिकारी के खिलाफ धन उगाही का मामला दर्ज!

नवी मुंबई के राबाले एमआईडीसी पुलिस थाने में धन उगाही के मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। मुख्य सूत्रधार अन्नू आंग्रे है, जो राष्ट्रवादी युवा मोर्चा क नगर अध्यक्ष है।

102

नवी मुंबई के राबाले एमआईडीसी पुलिस थाने ने राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ धन उगाही का मामला दर्ज किया है। उस पर 50 हजार रुपए रुपए मांगने का आरोप है। उसने दीघा स्थित एक वीडियो पार्लर के मालिक से 50 हजार रुपए की मांग की थी।

नवी मुंबई के राबाले एमआईडीसी पुलिस थाने में धन उगाही के मामले में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। मुख्य सूत्रधार अन्नू आंग्रे है, जो राष्ट्रवादी युवा मोर्चा क नगर अध्यक्ष है। आरोपियों में अन्नू आंग्रे का भाई राहुल आंग्रे भी शामिल है। मामले में प्रवीण पुजारी, मंगेश तेमकर, रोशन नाइक, रुराज पटेना और परेश भोई अन्य आरोपी हैं।

ये भी पढ़ेंः पहली बार हुआ ऐसा, देश में 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं ! जानिये, क्या कहती है रिपोर्ट

यह है पूरा मामला
अन्नू आंग्रे कुख्यात अपराधी बताया जाता है। उसे पहले भी एमपीडीए और मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ 19 नवंबर को धन उगाही का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पवन मेलगड़े ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक राहुल आंग्रे पहले शिकायतकर्ता से मिला था और उस पर अन्नू आंग्रे से मिलने का दबाव बनाया था। जब शिकायतकर्ता ने मना किया तो उसकी पिटाई की गई। उसके बाद राहुल आंग्रे 40-50 लोगों को लेकर आया और शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की मांग की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.