खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ संगरूर में कार्रवाई

पन्नू ने सोमवार को संगरूर में काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने को लेकर वीडियो जारी किया था।

79

पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पन्नू ने सोमवार को संगरूर में काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तानी नारे लिखने को लेकर वीडियो जारी किया था।

यह भी पढ़ें-असम के 33 जिलों में बाढ़ का कहर, 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित

इसमें कहा था कि अगर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान खालिस्तान के एजेंडे पर न चले तो उनका भी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा हस्र होगा। पन्नू ने मंदिर में नारे के बाद एक वीडियो जारी की थी। जिसमें उसने दावा किया कि खालिस्तान समर्थक सिखों ने यह नारे लिखे हैं। पन्नू के खिलाफ संगरूर में नफरत फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पन्नू के खिलाफ यह दूसरा केस है। इससे पहले मोहाली में देशद्रोह और दो समुदायों को भड़काने का केस दर्ज किया जा चुका है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.