भाजपा नेता सहित 61 लोगों पर मुकदमा, जानें क्या है प्रकरण

बक्शा पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता सहित 61 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

121

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बक्शा पुलिस स्टेशन (Baksha Police Station) में भाजपा (BJP) नेता सहित 61 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज (Case Registered) हुआ है। यह कार्रवाई 14 मई को कुल्हना मऊ गांव में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों की ओर से राष्ट्रीय राज्यमार्ग जाम करने को लेकर हुई है। पुलिस ने कई लोगों का शांतिभंग में चालान भी किया है।

पुलिस स्टेशन के निरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मार्ग जाम करने और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सिकरारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के शुरुआर पट्टी गांव निवासी भाजपा नेता भूपाल सिंह उर्फ भोले, कुल्हना मऊ निवासी राजेन्द्र नोना, छोटक नोना, लाला, रामबाबू, शनि, विनोद, आशीष, बुधानी, राजेश, पिंकू, प्रीतम दिनेश, पिंटू दीपक सरोज सहित कुल 60 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- एमएस धोनी लेंगे संन्यास? सीएसके के सीईओ ने बताई ये बात

20 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपर पुलिस निरीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बक्सा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुल्हना मऊ के पास गांव के कुछ लोगों ने दो युवक की मौत के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया था। उसको खुलवाने के लिए पुलिस पहुंची थी। लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। इस घटना में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.