पुणे-बेंगलुरु हाइवे में बस पलटी, मच गई चीख-पुकार

पुलिस के अनुसार हादसाग्रस्त बस शर्मा ट्रैवेल्स की है। इसमें 35 यात्री थे। बस मुंबई से बंगलुरु जा रही थी।

पुणे जिले में बाधवन इलाके में चांदनी चौक के पास पुणे-बंगलुरु हाइवे पर 18 मार्च की देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। बाकी 27 यात्री सकुशल हैं। घायलों को कोथरुड के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी बाधवन पुलिस ने दी।

35 यात्री थे सवार
पुलिस के अनुसार यह बस शर्मा ट्रैवेल्स की है। इसमें 35 यात्री थे। बस मुंबई से बंगलुरु जा रही थी। इस बस के यात्री लिंगोजी राव ने बताया कि बस शाम करीब साढ़े छह बजे मुंबई से निकली थी। पुणे के चांदनी चौक इलाके में पहुंचते ही बस अचानक हाइवे के स्थान पर सेवा रोड की तरफ मुड़कर पलट गई। स्ट्रीट लाइट न होने से अंधेरे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here