बांद्रा में 4 मजली इमारत ढही, घायल अस्पताल में भर्ती

बांद्रा पूर्व का क्षेत्र अवैध निर्माणों के लिए कुख्यात है। यहां स्टेशन से लगे लोहे के पतरे के चार मंजिला घर सदा ही खतरे की घंटी है। इसके अलावा पास-पास बने चार-पांच मंजिला इमारतें वर्षों से जर्जर पड़ी हैं।

110

बांद्रा के बहराम नगर क्षेत्र में एक चार मजली इमारत ढह गई। इस दुर्घटना में 6 लोगों के घायल होने की खबर है। सभी को वीएन देसाई अस्पताल और भाभा अस्पताल में ले जाया गया है।

यह दुर्घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग घटी। दुर्घटनास्थल पर मुंबई मनपा का राहत बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 6 घायल लोगों में से 2 महिला और 2 पुरुष को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 1 महिला और 1 पुरुष को भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों के नाम
वीएन देसाई में भर्ती
नाहिद परवीन शेख
नगमा शाकिर शेख
मोहम्मद नसीम खान
मोहम्मद आकिब

भाभा अस्पताल में भर्ती
जावेद मोहम्मद
नाजिया मोहम्मद
संतोष कुमार मोंडल

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.