#BoycottPathan: मैदान में उतरे हिंदू संगठन, ऐसे किया विरोध प्रदर्शन

आगरा में 16 दिसंबर को हिंदूवादी संगठन ने दीपिका- शाहरुख की पठान फिल्म का विरोध किया।

101

आगरा जनपद के श्री टाॅकीज परिसर के बाहर 16 दिसंबर को हिंदू संगठनों ने पठान फिल्म का विरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभिनेत्री दीपिका और अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फंक हिन्दू धर्म का अपमान किये जाने जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर संचालकों को फिल्म न दिखाए जाने की चेतावनी दी।

जिले में 16 दिसंबर को एक हिंदूवादी संगठन ने दीपिका- शाहरुख की पठान फिल्म का विरोध किया। हिंदूवादियों ने इस फिल्म के माध्यम से हिंदूवादियों की भावनाओं को आहत किये जाने का आरोप लगाया। हिंदूवादियों ने इस दौरान दीपिका और शाहरुख खान के पुतले को फूंककर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पहुंची पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छुड़ाने का प्रयास भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीपिका शाहरुख के पुतले और बैनर को जूते-चप्पलों से भी पीटा।

पुलिस से झड़प
हिंदूवादियों की इस दौरान पुलिस से काफी झड़प भी हुई। हिंदूवादियों ने सिनेमाघरों में फिल्म दिखाए जाने की स्थिति में सिनेमाघर का नक्शा बदल देने की चेतावनी संचालकों को दी। उन्होंने फिल्म के एक गाने में भगवा रंग के वस्त्र पहन हिन्दू धर्म का अपमान किये जाने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवा की जगह अगर हरे रंग के वस्त्र पहने जाते तो वे इस फिल्म का समर्थन करते।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.