दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर बम से हमला! इस बात पर दो गुटों में हो गई झड़प

दुर्गापुर के अन्नपूर्णा नगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो मोहल्लों के लोगों में पहले कहासुनी हुई। उसके बाद मामला बढ़ गया और झड़प होने लगी।

88

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 16 अक्टूबर की रात प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही भीड़ पर कुछ लोगों ने बम फेंके और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा नगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो मोहल्लों के लोगों में पहले कहासुनी हुई। उसके बाद मामला बढ़ गया और झड़प होने लगी। इस बीच दोनों ओर से लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो एक फक्ष ने दूसरे पर बम से हमला कर दिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव है। फिलहाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्वस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

कई लोग घायल
इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ेंः फडणवीस ने इस बात के लिए की शरद पवार की आलोचना!

इस बात को लेकर हुई झड़प
बताया जाता है कि दोनों गुटों में शराब के पैसे देने को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में  काफी बढ़ गया। दरअस्ल एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था। इसी बीच दूसरे गुट के लोग वहां आ गए और वे पहले गुट के लोगों से शराब खरीदने के लिए पैसा मांगने लगे। इसी बात को लेकर दोनों गुट में झड़प हो गई और एक गुट ने दूसरे गुट के लोंगों पर बम से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने बम फेंके जाने की घटना से इनकार किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.