वलसाड के पास समुद्र में फंसी नाव, हेलीकॉप्टर की मदद से 10 मछुआरों की बचाई जान

वलसाड के पास समुद्र में नाव फंसने से 10 मछुआरों की जान खतरे में थी, परंतु हेलीकॉप्टर की मदद से 10 मछुआरों की जान बचाई गई।

92

यांत्रिक खराबी के कारण वलसाड से 13 समुद्री मील दूर नवसारी की एक मछली पकड़ने वाली नाव 17 अगस्त को समुद्र में फंस गई। दमन तटरक्षक ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान चलाया। नाव पर सवार 13 मछुआरों में से 10 को बचाकर दमन कोस्टगार्ड ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

ये भी पढ़ें – सलमान रुश्दी पल हमले के बाद तसलीमा नसरीन ने किया ये दावा

यांत्रिक खराबी के कारण रूकी
नवसारी जिले के कृष्णापुर से तुलसी देवी नाम की एक नाव मुंबई समुद्र में मछली पकड़ने गई थी। लौटते समय नाव वलसाड के तट से 13 समुद्री मील दूरी पर इंजन में यांत्रिक खराबी के कारण रुक गई। नाव पर सवार 13 मछुआरों की जान जोखिम में पड़ने पर दमन तटरक्षक दल ने हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाया। एक-एक करके 10 मछुआरों को हेलीकॉप्टर से बचाया गया, लेकिन नाव के मालिक और दो अन्य मछुआरों ने नाव छोड़ने से इनकार कर दिया। तीनों मछुआरे मरम्मत के लिए नाव पर ही रुके रहे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.