भाजपा सांसद का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद!

भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा हिमाचल के मंडी से थे। उनके निधन के कारण भाजपा ने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं।

105

हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा का सव बरामद हुआ है। सबेरे उनके दरवाजा न खोलने के बाद पुलिस ने दरवाजा खोलकर उनके शव को बरामद किया है। इसके कारण भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सभी बैठकों को रद्द कर दिया है।

राम स्वरूप शर्मा मंडी से सांसद थे। इस सीट से वे दोबारा जीतकर आए थे। उनकी आयु लगभग 62 वर्ष की थी। उनका निवास दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निकट ही है। सांसद के घर में काम करनेवाले कर्मचारियों के अनुसार सबेरे उनके कमरे का दरवाजा वे खोलने गए तो उन्हें अंदर से मिला। जिसके बाद उन्होंने बहुत देर तक दरवाजा थपथपाया लेकिन अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कमरे का करवाजा खोला तो अंदर सांसद का शव फंदे से लटकते मिला।

इस मामले में प्राथमिक रूप से अभी कोई विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.