देवघर एटीसी प्रकरण में भाजपा हुई हमलावर, दिल्ली में डीसी पर क्रॉस एफआईआर! ऐसा है प्रकरण

यह क्रॉस एफआईआर है, जिसमें देवघर के जिलाधिकारी मंजुनाथ भंजत्री को आरोपी बनाया गया है।

91

झारखंड में भाजपा सांसद पर एफआईआर दर्ज होने के बाद पलटवार हुआ है। दिल्ली में सांसद निशिकांत दूबे ने जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। यह क्रॉस एफआईआर है, जिसमें देवघर के जिलाधिकारी मंजुनाथ भंजत्री को आरोपी बनाया गया है।

भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दुमका में अंकिता सिंह के घर जा रहा था। जो दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से पहुंचा था। वहां से 9 लोग अंकिता सिंह के घर और लौटते समय फिर उसी प्लेन से दिल्ली वापस आना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर हवाई अड्डे से प्लेन को अनुमति नहीं मिली जिसके बाद नेता एटीसी रूम में घुस गए। इस घटना पर हवाई अड्डा सुरक्षा डीएसपी सुमन ने भाजपा नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। जब नेता दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने भी झारखंड प्रशासन के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कराई। अब इस प्रकरण को संबंधित पुलिस थाने में स्थानांतरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – देश को अस्त-व्यस्त करने की चल रही है साजिश : गिरिराज सिंह

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए कहा कि,’ मुद्दा अंकिता की निर्मम हत्या का है। हम लोग पीड़िता के परिवार से मिलने क्या गए सीएम सीएम हेमंत सोरेन इतना बौखला गए कि, पूरा पेड सिस्टम और अधिकारी गाली देने लगे। उन्होंने कहा कि अंकिता और झारखंड के इस्लामीकरण से त्रस्त परिवार के इंसाफ़ की लड़ाई इस मुकदमे से बंद नहीं होगी।’

देवघर में निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ हुए  मुकदमे पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया है। ‘हमारे अंकिता के यहां जाने से झारखंड के CM बौखला गए हैं। हम झारखंड के पीड़ितों की आवाज़ उठाते रहेंगे। इस्लामिक तुष्टिकरण में डूबी सरकार का पर्दाफाश करते रहेंगे। तुम्हारी पुलिस और मुकदमे हमें ना डरा सकते हैं, न रोक सकते हैं।’

इस प्रकरण में निशिकांत दुबे समेत 9 के खिलाफ देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक का मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने चार्टर्ड प्लेन के पायलट और सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य पर आरोप लगाया है कि, इन सभी ने एटीसी की बिल्डिंग में जबरन घुसकर दबाव बनाते हुए नियमों की धज्जियां उड़ाई और एयरपोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए जबरदस्ती उड़ान भरने के लिए अनुमति प्राप्त की।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.