देश को अस्त-व्यस्त करने की चल रही है साजिश : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था।

86

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्र विरोधी तत्वों पर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह 3 सितंबर को बेगूसराय में कहा है कि देश के अंदर लव जेहाद चल रहा है।

झारखंड के दुमका में शाहरुख द्वारा अंकिता सिंह की जलाकर की गई हत्या से आक्रोशित गिरिराज सिंह ने कहा कि दुमका की बेटी ने शादी से इनकार कर दिया, धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया तो मौत के घाट उतार दिया गया। दिल्ली की बेटी को भी गोली मार दी गई। डंके की चोट पर कहता हूं कि आठ-दस महीने से अस्थिरता फैलाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – नीतीश के दल में दंगल, विधायकों ने छोड़ा साथ! कुछ नहीं कर पाएंगे सुशासन बाबू

उन्होंने कहा कि भारत के अंदर आज तक किसी भी हिन्दू ने मुसलमान के तजिया पर तलवार से हमला नहीं किया है। लेकिन इस भारत में रामनवमी के शोभा यात्रा पर 11 राज्यों में तलवार, पत्थर और गोली चला। यह जो हो रहा है, यह देश को फिर से अस्त-व्यस्त करने की योजना है, साजिश रची जा रही है। ऐसे में अब भारत के जो बहुसंख्यक हिंदू हैं, वह कहां जाएं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। आज पाकिस्तान के अंदर हमारे भाई नहीं बचे, बहनें-बेटी लुट गई, मंदिर टूट गए, बांग्लादेश में भी यही हो गया। अब हम भारत छोड़कर कहां जाएं, हम हिंदुओं को दबाने की कोशिश की जा रही है, यह उचित नहीं है। वो गंगा-जमुनी संस्कृति की बातें करते हैं तो बेंगलुरु में ईदगाह की जमीन कहां से आ गई, वह आक्रांता हैं।

उन्होंने कहा कि अगर गंगा-जमुनी संस्कृति को मानते तो कहते कि गणेश पूजा भी यहीं होगा और ईद का नमाज भी इसी मैदान में होगा। जब मुझे गाली देने का होता है तो गंगा-जमुनी संस्कृति की बात करते हैं, लेकिन जब मेरी बात होती है तो कहते हैं कि भारत में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.