बिकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस बेपटरी… जलपाईगुड़ी के पास दुर्घटना

यह ट्रेन लगभग 44 किलोमीटर चलकर गंतव्य तक पहुंचती है, जिसमें 36 स्टेशन पड़ते हैं।

132

बिकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस की बड़ी दुर्घटना हुई है। पश्चिम बंगाल के मैनागुड़ी स्थित दोमोहानी में चार से पांच डिब्बे बेपटरी हो गए। इसमें यात्रियों के घायल होने की सूचनाएं अभी प्राप्त नहीं हुई हैं। स्थानीय प्रशासन राहत व यात्रियों को निकालने के कार्य में जुट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही थी, जब दुर्घटना हुई। ट्रेन में सवार यात्रियों के अनुसार उन्हें अचानक बड़ा झटका लगा, इसके बाद सबकुछ धूल में भर गया। इसके बाद डरे यात्री ट्रेन की बोगियों में से कूदकर जान बचाते दिखे।

रेलवे विभाग का हेल्पलाइन क्रमांक – 8134054999, 0361-2731622, 0361-2731623

यह ट्रेन गुवाहाटी से बिकानेर जा रही थी। सायं 5 बजे के लगभग पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के पास यह दुर्घटना हुई। जिसके बाद डिवीजनल रेलवे मैनेजर और अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्रधानमंत्री ने ली जानकारी
इस दुर्घटना के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करके प्रशासन से जानकारी प्राप्त की है। इस दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

राहत राशि की घोषणा
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे की प्रवक्ता गुणीत कौर ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए सूचित किया कि, दुर्घटना में मृत लोगों के लिए 5 लाख रुपए की राहत राशि और घायलों के लिए 1 लाख रुपए की राहत राशि दी जाएगी है। इस दुर्घटना में कई लोगों के जलने की जानकारी भी सामने आई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.